कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा की प्रेरणा से शनिवार को पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिराणी जिला डीडवाना-कुचामन में बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी नैपकिन डिस्ट्रॉयर मशीन भेंट की गई।


यह मशीन वीर रतनलाल मेघवाल, तालापा परिवार के सहयोग से विद्यालय को प्रदान की गई।

मशीन भेंट कार्यक्रम में जवाहर स्कूल की प्राचार्या मंजू चौधरी, प्रधानाचार्य राजेंद्र मुवाल, व्याख्याता गोपाल लाल गांधी, लक्ष्मण राम एवं भगवान सहाय, वरिष्ठ अध्यापक अल्पना शर्मा, मंजू डोडवाड़िया, मीनू, अध्यापिका सुनीता गहन, मधुबाला, आरती सोनी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा की ओर से संस्था अध्यक्षा वीरा सरोज पाटनी, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर सुभाष गंगवाल, वीर दिनेश लाडना, वीर नंदकिशोर तथा वीरा विजय कोर बिडसर ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल ने विद्यालय परिवार एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सम्मान से जुड़ी ऐसी सेवा गतिविधियां समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कुचामन सिटी: सीएलजी बैठक में पुलिस अधीक्षक ने दिए सतर्कता के निर्देश, थाना परिसर में किया पौधारोपण






