Tuesday, July 7, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन जिले में अच्छी बारिश के इंतजार के बीच मौसम विभाग का...

डीडवाना-कुचामन जिले में अच्छी बारिश के इंतजार के बीच मौसम विभाग का अलर्ट

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में मानसून की दस्तक के बावजूद अच्छी बारिश का इंतजार बना हुआ है। पिछले कई दिनों से रोजाना बारिश जैसा माहौल बन रहा है। लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में केवल बूंदाबांदी ही हो रही है।

- विज्ञापन -image description
image description

बीती रात हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह तेज धूप निकल आई। जबकि शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ बादल छा गए। मौसम विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कुचामन शहर में बारिश शुरू हो गई है –

- विज्ञापन -image description

रात में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कुचामन शहर का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिनों 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। 

झारखंड के डिप्रेशन का दिखेगा असर

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार –  दक्षिण-पूर्वी झारखंड और उत्तरी ओडिशा के आसपास बना अवदाब (डिप्रेशन) अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में आगामी 4 से 5 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में 7 से 8 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -ishan

सोमवार को अजमेर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

मानसून धीरे-धीरे बढ़ रहा आगे

मौसम विभाग के अनुसार – मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल राजस्थान में उदयपुर, अजमेर और झुंझुनूं से होकर गुजर रही है। अगले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के राजस्थान के शेष हिस्सों में और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

कुचामन सिटी: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जयंती वर्ष पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!