कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल की प्रेरणा से राजकीय पीएम श्री जवाहर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बालिकाओं की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी नैपकिन डिस्ट्रॉयर मशीन भेंट की गई।


शनिवार प्रातः 8 बजे आयोजित कार्यक्रम में दाखा देव मातृश्री रतनलाल मेघवाल तालापा परिवार द्वारा विद्यालय की प्राचार्या मंजू चौधरी एवं शाला परिवार को यह मशीन समर्पित की गई।

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, वीर गौरधन मालवीय, विद्यालय की उप-प्राचार्या सीमा महरोलिया, भंवरलाल गूगड़, हाकिम अली खान, मीनाक्षी, मुकेश कड़वा, मंजू कुमावत, रामस्वरूप जाट, राजेश कुमार, मेहाईराज, सुमन मूंड, गोपाल गांधी, विवेक, हिम्मत सिंह, जुगल किशोर, जितेन्द्र स्वामी, रामकुमार, रेखाराम, उमा, मनोरमा, सोनू सोनी, पूनम, सुरज्ञान, गोविन्द लाल, शारदा, नौरतन सहित विद्यालय परिवार एवं संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सेनेटरी नैपकिन के सुरक्षित निस्तारण हेतु इस मशीन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।

अंत में संस्था के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
कुचामन सिटी: नीट परीक्षा में ऑल इंडिया 660वीं रैंक लाने पर देवेंद्र प्रजापति का भव्य स्वागत






