Tuesday, July 7, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल ने श्रवण बाधित दिव्यांग को निःशुल्क श्रवण यंत्र...

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल ने श्रवण बाधित दिव्यांग को निःशुल्क श्रवण यंत्र किया भेंट

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 से 14 जुलाई तक आयोजित सेवा पखवाड़े के षष्ठम दिवस सोमवार को महावीर इंटरनेशनल द्वारा सेवा कार्य करते हुए श्रवण बाधित दिव्यांग हसन अली को निःशुल्क श्रवण यंत्र (कान की मशीन) भेंट किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

संस्था ने “सबकी सेवा, सबको प्यार – जीवो और जीने दो” के उद्देश्य को साकार करते हुए जरूरतमंद दिव्यांग की सहायता की। श्रवण यंत्र मिलने पर हसन अली एवं उनके परिजनों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

- विज्ञापन -image description

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न सेवा गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीर सुभाष पहाड़िया, वीर अजित पहाड़िया, वीर सम्पत बागड़िया, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपुपरा, वीर सुभाष गगवाल, वीर नरेश जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

डीडवाना-कुचामन जिले में अच्छी बारिश के इंतजार के बीच मौसम विभाग का अलर्ट

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!