Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जवाहर स्कूल में स्वच्छता जागरूकता अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

कुचामन सिटी: जवाहर स्कूल में स्वच्छता जागरूकता अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नगर परिषद कुचामन एवं वेवॉइस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

- विज्ञापन -image description

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को “स्वच्छ वातावरण अपनाओ, बीमारी भगाओ” का संदेश देते हुए साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया।

साथ ही “स्वच्छ विद्यालय” अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन लाने और दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

- Advertisement -ishan

पोस्टरों के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

इस अवसर पर आयोजित पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों में स्वच्छ भारत, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत तथा स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों को आकर्षक चित्रों एवं प्रभावशाली संदेशों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन चित्रकला व्याख्याता रामस्वरूप जाट के निर्देशन में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया। विद्यालयों में इस प्रकार की पोस्टर प्रतियोगिताएँ स्वच्छता एवं व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम मानी जाती हैं।

कार्यक्रम में आईईसी टीम के सदस्य विशाल गोयल एवं तेजस्वी, विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू चौधरी, वाइस प्रिंसिपल डॉ. भंवरलाल गुगड़, व्याख्याता रामस्वरूप जाट उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या मंजू चौधरी ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित एवं संस्कारित जीवन की आधारशिला है। ऐसे जागरूकता अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं और उन्हें स्वच्छ भारत के सच्चे प्रहरी बनने के लिए प्रेरित करते हैं।”

अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों से अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कुचामन सिटी: सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 में टैगोर इंटरनेशनल स्कूल की विजयी शुरुआत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments