Homeकुचामनसिटीकुचामन में तनाव मुक्त जीवन शिविर आयोजित, 60 साधकों ने सीखे खुशहाल...

कुचामन में तनाव मुक्त जीवन शिविर आयोजित, 60 साधकों ने सीखे खुशहाल जीवन के सूत्र

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन विकास समिति के तत्वावधान में तेज ज्ञान फाउंडेशन, पुणे (हैप्पी थॉट्स) द्वारा तनाव मुक्त जीवन (स्ट्रेस फ्री लाइफ) विषय पर एक दिवसीय नि:शुल्क शिविर का आयोजन रविवार को बॉम्बे हॉल स्थित कुचामन विकास समिति के केंद्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

शिविर में तेज ज्ञान फाउंडेशन के प्रतिनिधि सीए बालमुकुंद माहेश्वरी (पुणे) एवं बबीता तोषनीवाल (मुंबई) ने आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव मुक्त, शांत और आनंदमय जीवन जीने के लिए सरल, व्यावहारिक एवं प्रभावी तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न प्रैक्टिकल टूल्स के माध्यम से तनाव से मुक्ति के उपाय बताए, जिससे उपस्थित साधकों ने खुशी, शांति और सहजता का अनुभव किया।

- विज्ञापन -image description

शिविर में 60 साधकों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया। तेज ज्ञान फाउंडेशन के 10 तेज सेवकों ने गिरधारी पुरी बोरावड़ के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

साधक वेद प्रकाश स्वामी ने कहा कि शिविर में उन्हें तनाव मुक्ति का व्यावहारिक समाधान मिला। वहीं साधक नंदकिशोर बिरला ने बताया कि “जाने दो-जाने दो” ध्यान का अभ्यास करते ही तनाव देने वाली पुरानी बातें मन से समाप्त हो गईं।

- Advertisement -ishan

साधिका आशा झंवर ने कहा कि हैप्पी थॉट्स की शिक्षा हर घर तक पहुंचनी चाहिए, जिससे पूरा समाज खुशहाल और तनाव मुक्त जीवन जी सके।

शिविर के अंत में तेज ज्ञान फाउंडेशन के प्रतिनिधियों, तेज सेवकों एवं सभी साधकों ने सफल आयोजन के लिए कुचामन विकास समिति का आभार व्यक्त किया।

डीडवाना-कुचामन: 21 हजार का इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NSP पोर्टल हैक कर करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी का खुलासा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments