Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 में टैगोर इंटरनेशनल स्कूल की...

कुचामन सिटी: सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 में टैगोर इंटरनेशनल स्कूल की विजयी शुरुआत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 (अंडर-17 बालक वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले मुकाबले में नीरजा मोदी स्कूल, जयपुर को पराजित कर प्रतियोगिता का विजयी आगाज़ किया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

शारीरिक शिक्षक सुनील शर्मा के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए यह महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का परिचय देते हुए विपक्षी टीम पर प्रभावशाली बढ़त बनाए रखी।

- विज्ञापन -image description

कुचामन सिटी: गौ हत्या रोकने के लिए हस्ताक्षर अभियान तेज, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में की सहभागिता की अपील

इस शानदार जीत से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। विद्यालय प्रबंधन, निदेशक मंडल एवं समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों एवं शारीरिक शिक्षक सुनील शर्मा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि टीम आगामी मुकाबलों में भी इसी जोश और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ विद्यालय का नाम रोशन करेगी।

- Advertisement -ishan

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी राष्ट्रीय स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

कुचामन सिटी में रविवार को विशाल निःशुल्क आयुर्वेदिक लेप शिविर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments