Tuesday, July 7, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् ने पर्यावरण एवं सेवा गतिविधि के कार्य...

कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् ने पर्यावरण एवं सेवा गतिविधि के कार्य किए सम्पन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद्, कुचामन शहर शाखा द्वारा पर्यावरण एवं सेवा गतिविधियों के अंतर्गत जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े दो महत्वपूर्ण सेवा कार्य संपन्न किए गए।

- विज्ञापन -image description
image description

इस दौरान परिषद् के क्षेत्रीय महासचिव सीए संदीप बाल्दी एवं संयुक्त महासचिव विनोद सेन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

- विज्ञापन -image description

जानकारी देते हुए परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि परिषद् द्वारा शहर स्थित नानकशाही बगीची में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए जिससे वर्षपर्यंत पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके।

परिषद् के पर्यावरण गतिविधि संयोजक अमित अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है तथा पौधारोपण एवं जीवों की सेवा भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा रही है।

- Advertisement -ishan

इसी क्रम में परिषद् की सेवा गतिविधि के अंतर्गत कुचामन रेलवे स्टेशन पर परिषद् के सदस्य रामूराम महला किसान गर्ल्स हॉस्टल एवं भंवर रणवां के आर्थिक सहयोग से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके बैठने के लिए छह कुर्सियाँ भेंट की गईं। इस सेवा कार्य का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा समाज के प्रति परिषद् की सेवा भावना को साकार करना है।

साथ ही उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर परिषद् के प्रांतीय वित्त सचिव पुरुषोत्तम सोनी, जिला समन्वयक राकेश जांगिड़, कुचामन शाखा अध्यक्ष एड. ओमप्रकाश सेन, संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी, सचिव मोहित सेठी, रमेश सेन, संपत सोमानी, रामूराम महला, भंवर रणवां, पवन अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी में इंडियन आइडल फेम आकांक्षा राव ने दी संगीतमय प्रस्तुति, नन्हे कलाकारों का किया मार्गदर्शन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!