Saturday, July 11, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् द्वारा बाल संस्कार एवं अभिरुचि शिविर का...

कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् द्वारा बाल संस्कार एवं अभिरुचि शिविर का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद्, शाखा कुचामन शहर द्वारा परिषद् की महिला सहभागिता गतिविधि के अंतर्गत शहर की पुरानी धान मंडी स्थित लिटिल चैंप एकेडमी में बाल संस्कार एवं अभिरुचि शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी देते हुए परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि एकदिवसीय शिविर की शुरुआत मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर एकेडमी के बच्चों द्वारा पुष्प अर्पित कर की गई। शिविर का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, अनुशासन तथा रचनात्मक प्रतिभा का विकास करना है।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर बच्चों को प्रेरणादायक कहानियों, गायत्री मंत्र, णमोकार मंत्र एवं अन्य मंत्रों के उच्चारण, विभिन्न ज्ञानवर्धक खेलों, चित्रकला तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति से परिचित कराया गया। विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को परिषद् द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में परिषद् द्वारा लिटिल चैंप एकेडमी प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम के दौरान लिटिल चैंप एकेडमी से बबीता बड़जात्या, इना गंगवाल, उमंग सेठी तथा परिषद् से महिला सहभागिता गतिविधि संयोजिका प्राची सोमानी एवं संपर्क गतिविधि संयोजक शरद सोमानी उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: कोर्ट मैरिज कानून में संशोधन की मांग को लेकर चलेगा जनजागरण अभियान, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!