Wednesday, July 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जवाहर स्कूल के विद्यार्थियों ने लगाए 350 पौधे, हरियालो राजस्थान-एक...

कुचामन सिटी: जवाहर स्कूल के विद्यार्थियों ने लगाए 350 पौधे, हरियालो राजस्थान-एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. मुख्यमंत्री वृक्षारोपण “हरियालो राजस्थान-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुचामन सिटी की इको क्लब इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में मकराना रोड स्थित लव-कुश वाटिका में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

350 पौधे लगाए, जियो टैगिंग भी की

कार्यक्रम के दौरान करीब 1.5 हेक्टेयर भूमि पर 350 पौधे लगाए गए तथा उनकी जियो टैगिंग भी की गई। लगाए गए पौधों में 100 गुलमोहर, 100 शीशम, 50 बेर, 50 इमली तथा 50 करंज के पौधे शामिल रहे।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू चौधरी ने स्वयं 15 पौधे लगाकर विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जितने अधिक पेड़ लगाए जाएंगे, प्रकृति उतनी ही समृद्ध होगी। प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर भी कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

700 पौधे लगाने का लक्ष्य लगभग पूरा

इको क्लब एवं वृक्षारोपण प्रभारी डॉ. भंवरलाल गुगड़ ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय को 700 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था, जिसे विद्यालय लगभग पूरा कर चुका है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘एक विद्यार्थी-एक पौधा’ अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर पौधारोपण कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

- Advertisement -ishan

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी मेहाईराज रतनू ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्वयं भी वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में विभागीय कार्मिक राजूराम बुगालिया एवं बोदूराम की विशेष उपस्थिति रही। वहीं विद्यार्थियों के आवागमन के लिए बस की व्यवस्था नोबल स्कूल के निदेशक दलपत सिंह रूणीजा ने की, जिसके लिए विद्यालय परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।

प्रधानाचार्या ने अभियान से जुड़े सभी का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या मंजू चौधरी ने वृक्षारोपण अभियान से जुड़े सभी छात्र-छात्राओं, इको क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों प्रभारियों, वन विभाग के अधिकारियों तथा दलपत सिंह रूणीजा का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि “हरियालो राजस्थान-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की यह मुहिम भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

कुचामन सिटी में लगातार दूसरे दिन बारिश, जिले में 26 जुलाई तक अलर्ट जारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!