Thursday, July 2, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सब्जी मंडी में महिलाओं के लिए शौचालय नहीं, आवारा पशुओं की...

कुचामन सब्जी मंडी में महिलाओं के लिए शौचालय नहीं, आवारा पशुओं की समस्या; मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, कुचामन इकाई द्वारा उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय सब्जी मंडी में महिलाओं के लिए आवश्यक सुलभ सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा शहर में बढ़ते आवारा पशुओं की समस्या के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

प्रांत प्रतिनिधि कृष्ण पारीक ने बताया कि स्थानीय सब्जी मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएँ खरीदारी एवं व्यापार के लिए आती हैं। लेकिन उनके लिए पर्याप्त शौचालय, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इन सुविधाओं के अभाव में महिलाओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। जिलाध्यक्ष हरीश कुमावत ने इन व्यवस्थाओं को शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

- विज्ञापन -image description

इसके साथ ही जिला सचिव जितेंद्र ओझा ने बताया कि शहर में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के कारण लगातार दुर्घटनाएँ हो रही हैं तथा आम नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति को खतरा उत्पन्न हो रहा है। संगठन ने प्रशासन से आवारा पशुओं के प्रभावी प्रबंधन एवं स्थायी समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

उपखंड अधिकारी ने दोनों विषयों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागों से आवश्यक कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर जिला सहसचिव राकेश कुमावत, विधि आयाम प्रमुख ओम प्रकाश पारीक एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश बागड़ा उपस्थित रहे।

नावां सिटी: रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!