Friday, June 19, 2026
Homeनावां शहरनावां: ग्रामीण सेवा शिविर में भूमि विवाद का समाधान, SDM ने मानसून...

नावां: ग्रामीण सेवा शिविर में भूमि विवाद का समाधान, SDM ने मानसून तैयारियों का लिया जायजा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां. राजस्थान सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से गुरुवार को ग्राम पंचायत गोविन्दी तहसील नावां में शिविर का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

शिविर में 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मौके पर ही प्रदान किया गया, जिससे उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

- विज्ञापन -image description

शिविर में शिविर प्रभारी दिव्या सोनी (उपखंड अधिकारी नावां), रामेश्वर लाल गढ़वाल (तहसीलदार नावां) एवं हल्का पटवारी की उपस्थिति में राजस्व ग्राम धूतों की ढाणी, पटवार मंडल गोविन्दी के खाता संख्या 51 की 3.46 हेक्टेयर भूमि से जुड़े वर्षों पुराने विवाद का आपसी समझाइश एवं सहमति के माध्यम से समाधान किया गया।

सहखातेदारों के बीच सहमति स्थापित कर मौके पर तथा राजस्व रिकॉर्ड में भूमि का विभाजन किया गया। इसके तहत प्रत्येक खातेदार के लिए जमाबंदी में नवीन खाता तथा नक्शे में नवीन खसरा नंबर दर्ज किए गए।

- Advertisement -ishan

इसके अलावा राजस्व ग्राम गोविन्दी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक आवागमन के लिए रास्ते के संबंध में भी सहखातेदारों के बीच समझाइश कर सहमति बनाई गई।

सहमति के बाद मौके पर एवं राजस्व रिकॉर्ड में रास्ता दर्ज किया गया जिससे ग्रामीणों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना सरल और सुगम हो गया। ग्रामीणों ने रास्ता उपलब्ध कराने वाले खातेदारों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

मानसून से पहले जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

आगामी मानसून को देखते हुए उपखंड प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र नावां के जलभराव संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत बरजन, मुंडगसोई, लूणवा एवं पिपराली क्षेत्र का मौका निरीक्षण कर मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कुचामन सिटी: मां की मौत, पिता का पता नहीं: अब जयपुर में होगी बच्चे की देखभाल, प्रभारी सचिव के निर्देश पर बाल कल्याण समिति ने की कार्रवाई

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!