Saturday, June 13, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक को सेवा हेतु वाटर डिस्पेंसर...

कुचामन राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक को सेवा हेतु वाटर डिस्पेंसर भेंट

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद् कुचामन शहर द्वारा सेवा गतिविधियों के अंतर्गत राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदाताओं, मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए एक वाटर डिस्पेंसर सेवा हेतु समर्पित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि स्वर्गीय कृष्णगोपाल काबरा की पुण्य स्मृति में उनकी सुपुत्री खुशबू राठी, धर्मपत्नी विष्णु राठी, किशनगढ़ के आर्थिक सहयोग से ब्लड बैंक में आवश्यकता को देखते हुए यह वाटर डिस्पेंसर उपलब्ध कराया गया है।

- विज्ञापन -image description

परिषद् के सेवा गतिविधि संयोजक सुशील काबरा ने बताया कि ब्लड बैंक में प्रतिदिन बड़ी संख्या में रक्तदाता एवं मरीज आते हैं। विशेषकर गर्मी के मौसम में स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की आवश्यकता को देखते हुए परिषद् द्वारा यह वाटर डिस्पेंसर उपलब्ध कराया गया है। इससे रक्तदाताओं, मरीजों एवं उनके परिजनों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
रा

जकीय जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. बलबीर ढाका ने भारत विकास परिषद् का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद् द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर पीएमओ डॉ. बलबीर ढाका, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जयप्रकाश ढाका, डॉ. प्रहलाद बाजिया, परिषद् के संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी, संपर्क गतिविधि संयोजक शरद सोमानी, राजेंद्र सारण तथा ब्लड बैंक का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कुचामन-परबतसर के खाद्य व्यापारियों से वसूली, गाड़ी पर लाल पट्टी लगाकर बनते थे फर्जी अधिकारी, पुलिस ने तीन को पकड़ा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!