Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन जिले के सभी मंडलों में चला एक पेड़ मां के नाम...

डीडवाना-कुचामन जिले के सभी मंडलों में चला एक पेड़ मां के नाम अभियान, हुआ पौधारोपण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन: भारतीय जनता पार्टी नागौर देहात की जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ के निर्देशानुसार एवं जिला महामंत्री नवनील गौड़ के सानिध्य में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिले के सभी मंडलों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के महत्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

- विज्ञापन -image description

भाजपा जिला पदाधिकारी रक्षेंद्र ओझा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत डीडवाना-कुचामन जिले के सभी मंडलों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। मंडल स्तर के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

ओझा ने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का दायित्व भी निभाना चाहिए।

- Advertisement -ishan

उन्होंने बताया कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने और जीवन को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

खींवसर विधायक पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी को दो बार मारी थी टक्कर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments