Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: 43वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 79 मरीज लाभान्वित

कुचामन सिटी: 43वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 79 मरीज लाभान्वित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में स्व. कमलकुमार जैन की स्मृति में गुणमाला देवी पाण्ड्या के सौजन्य से 43वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

शिविर में हड्डी, जॉइंट, लिगामेंट एवं घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया।

- विज्ञापन -image description

अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास आयोजित शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला। शिविर का शुभारंभ दानदाता कैलाशचंद जैन, निर्मल पाण्ड्या, संयोजक अशोक गंगवाल, कमल गोड, सुरेश कुमार गोंड, संस्था अध्यक्ष रामावतार गोयल, सचिव अजित पहाड़िया, कोषाध्यक्ष सुरेश जैन एवं डॉ. जितेश जैन की उपस्थिति में हुआ।

महावीर इंटरनेशनल के सन्दीप पाण्ड्या ने बताया कि शिविर में कुचामन शहर सहित किशनगढ़, डीडवाना, नावां, मीठड़ी, दांतारामगढ़, बोरावड़, सबलपुरा, क्यामसर, सिगरावठ, जिलिया, लोसल और मंगलपुरा सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए 79 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर के दौरान 44 एक्स-रे तथा 36 रक्त संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं तथा विशेषज्ञ परामर्श भी दिया गया।

- Advertisement -ishan

संस्था के सुभाष पहाड़िया ने बताया कि महानगरों में उपलब्ध ख्यातिप्राप्त चिकित्सकों की सेवाएं कुचामन में उपलब्ध कराने के इस प्रयास की आमजन ने सराहना की तथा संस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

शिविर के सफल आयोजन में सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, कमल राजोरिया, गोरधन मालवीय, प्रदीप गौतम (नावां), राहुल जैन (जिलिया), शबाना, जितेन्द्र एवं सुरजीत का विशेष सहयोग रहा। अंत में नरेश जैन ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

कुचामन सिटी: तेज आंधी से पेट्रोल पंप की छत गिरी, बिजली के पोल क्षतिग्रस्त; आज भी मौसम बदलने के आसार

नावां शहर: सरकारी जनगणना कर्मियों ने भाड़े पर रखे लोग, उनकी जगह लोगों के घर जाकर कर रहे सर्वे

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments