कुचामन सिटी में हनुमान कॉलोनी से पारीक कॉलोनी जाने वाले पुराने रास्ते को पुनः खुलवाने की मांग को लेकर मोहल्लेवासियों ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में बताया गया कि दोनों कॉलोनियों को जोड़ने वाला यह रास्ता काफी पुराना है, लेकिन पिछले लगभग एक माह से कुछ लोगों द्वारा इसे बंद कर दिया गया है।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि पारीक कॉलोनी में स्थित मंदिर तथा छोटे बच्चों के स्कूल तक पहुंचने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता बंद होने से आमजन के आवागमन के साथ-साथ यातायात भी प्रभावित हो गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी असुविधा हो रही है।
ज्ञापन में नगर परिषद आयुक्त से मौके का निरीक्षण कर बंद किए गए रास्ते को पुनः खुलवाने तथा आमजन की समस्या का समाधान करवाने की मांग की गई।







