Thursday, August 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: हड़ताल के चलते 6 दिनों से नहीं उठा कचरा, घर-घर...

कुचामन सिटी: हड़ताल के चलते 6 दिनों से नहीं उठा कचरा, घर-घर कचरा संग्रहण बंद होने से शहरवासी परेशान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था पिछले छह दिनों से ठप्प पड़ी हुई है।

- विज्ञापन -image description

ठेका कंपनी के कार्मिक वेतन एवं अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जिसके चलते शहर के विभिन्न वार्डों, गली-मोहल्लों और आवासीय क्षेत्रों से नियमित रूप से कचरा नहीं उठाया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

कचरा संग्रहण बंद होने से कई स्थानों पर कचरे के ढेर लग गए हैं। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि समय पर कचरा नहीं उठने से दुर्गंध फैलने लगी है और गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है।

बदलते मौसम में मच्छरों का प्रकोप भी लगातार बना हुआ है। ऐसे में जगह-जगह जमा कचरा और फैल रही गंदगी लोगों की चिंता बढ़ा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही कचरा उठाव शुरू नहीं हुआ तो डेंगू, मलेरिया सहित अन्य मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

- Advertisement -ishan

जानकारी के अनुसार ठेका कंपनी के कार्मिक अपनी विभिन्न मांगों के समाधान की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। हड़ताल के कारण घर-घर कचरा संग्रहण के लिए संचालित वाहन भी नियमित रूप से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे समस्या और गंभीर होती जा रही है।

शहरवासियों ने प्रशासन, नगर परिषद एवं संबंधित ठेका कंपनी से जल्द वार्ता कर मामले का समाधान निकालने तथा कचरा संग्रहण व्यवस्था को शीघ्र सुचारू करने की मांग की है।

कुचामन सिटी में प्राइवेट बसों में भेजी जा रही सवारियां, रोडवेज बसें जा रहीं खाली; बड़ा हेरफेर सामने आया

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!