Saturday, June 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भृगुवंशीय ब्राह्मण राजसेवक संस्थान की जिला कार्यकारिणी गठित, डॉ. संजय...

कुचामन सिटी: भृगुवंशीय ब्राह्मण राजसेवक संस्थान की जिला कार्यकारिणी गठित, डॉ. संजय भार्गव बने अध्यक्ष

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भृगुवंशीय ब्राह्मण राजसेवक संस्थान राजस्थान की डीडवाना-कुचामन जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कुचामन में आयोजित बैठक में किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

बैठक में संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेमचंद जोशी, संरक्षक नटवर भार्गव, महामंत्री मनीष भार्गव एवं संगठन मंत्री मालचंद भार्गव के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

- विज्ञापन -image description

बैठक में डॉ. संजय भार्गव को सर्वसम्मति से डीडवाना-कुचामन जिला कार्यकारिणी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही जगन्नाथ भार्गव, हंसराज भार्गव, भीखाराम भार्गव एवं रमेश भार्गव को संरक्षक बनाया गया। भागचंद भार्गव को जिला उपाध्यक्ष, चेतन भार्गव को महामंत्री, दिलीप भार्गव को कोषाध्यक्ष, राजू भार्गव लालस को मीडिया प्रभारी, चिरंजीलाल भार्गव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा विनोद भार्गव को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।

- Advertisement -ishan

कार्यकारिणी में पवन भार्गव (चितावा), भारत भूषण, राकेश भार्गव, शिवजी भार्गव (खूनखुना), धर्मेन्द्र भार्गव, कुलदीप रावल, नरेश भार्गव, मनोज चितावा एवं सुरेश भार्गव (गींगालिया) को सदस्य मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री मालचंद भार्गव ने कहा कि समाज को संगठित कर शिक्षा, जागरूकता एवं मार्गदर्शन के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है। 

बैठक में मनीष भार्गव (चूरू), योगेश भार्गव, राजेन्द्र भार्गव, गौसेवक रवि भार्गव, राहुल भार्गव सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किशन दामोदर भार्गव (बरवाला) ने किया।

नावां शहर: सरकारी जनगणना कर्मियों ने भाड़े पर रखे लोग, उनकी जगह लोगों के घर जाकर कर रहे सर्वे

कुचामन सिटी: अधिवक्ताओं को प्रताड़ित नहीं करने की मांग, चितावा में युवती की मौत का मामला; बार संघ ने सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!