Saturday, June 20, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: पैतृक जमीन विवाद में घर में घुसकर हमला, अपहरण का...

कुचामन सिटी: पैतृक जमीन विवाद में घर में घुसकर हमला, अपहरण का प्रयास व महिला से अभद्रता का आरोप; VIDEO

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पैतृक कृषि भूमि को लेकर चल रहे विवाद में आसनपुरा गांव के एक परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट, अपहरण का प्रयास, महिला से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला कुचामन सिटी थाने में दर्ज हुआ है।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस ने छह नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आसनपुरा निवासी मुकेश पुत्र ज्ञानाराम जाट ने बताया कि 19 जून को सुबह करीब 11:30 से 11:45 बजे के बीच वह अपने घर पर था। उसकी माता मीरा देवी मवेशियों को चारा डाल रही थीं तथा पिता ज्ञानाराम घर के एक कमरे में सो रहे थे।

इसी दौरान भंवरलाल पुत्र चतराराम और राजूराम पुत्र गुमानाराम निवासी आसनपुरा बोलेरो गाड़ी में सवार होकर पहुंचे। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दोनों जबरन घर में घुस गए। घर में घुसते ही दोनों ने मुकेश के साथ मारपीट की तथा उसे पकड़कर घसीटते हुए घर के बाहर ले गए। 

- Advertisement -ishan

दूसरी कार में आए लोगों ने भी किया हमला

रिपोर्ट के अनुसार कुछ देर बाद वैगन-आर कार में कमल पुत्र भंवरलाल, रिछपाल पुत्र बोदूराम निवासी आसनपुरा, गोलू पुत्र नारखान निवासी कुचामन और दीपक कुमार निवासी सबलपुरा सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सभी लाठियां, सरिए और कुल्हाड़ियां लेकर आए थे तथा आते ही एक राय होकर मुकेश पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मुकेश को जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया।

बचाने आए परिजनों के साथ भी मारपीट

मुकेश की चीख-पुकार सुनकर उसकी माता मीरा देवी, पिता ज्ञानाराम और भाभी कान्ता मौके पर पहुंचे तथा बीच-बचाव करने लगे। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मीरा देवी के साथ धक्का-मुक्की की गई। उनके कपड़े फाड़ दिए गए। मारपीट में उन्हें चोटें भी आईं।

जमीन छोड़ने की धमकी देने का आरोप

परिजनों ने बीच-बचाव कर मुकेश को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी जाते समय धमकी देकर गए कि पैतृक जमीन में हिस्सा छोड़ दो, नहीं तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इस दौरान घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। 

कुचामन सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कुचामन सिटी, नावां और मकराना को मिले नए एसडीएम, प्रशासनिक फेरबदल में हुए 178 तबादले

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!