Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी को मिले नए DYSP, हजारी लाल खटाना संभालेंगे कमान; मुकेश...

कुचामन सिटी को मिले नए DYSP, हजारी लाल खटाना संभालेंगे कमान; मुकेश चौधरी का टोंक तबादला

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी लगाम लगाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने सोमवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

प्रशासनिक गलियारों में लंबे समय से प्रतीक्षित आरपीएस (RPS) अधिकारियों की इस तबादला सूची को आखिरकार देर रात मंजूरी दे दी गई।

- विज्ञापन -image description

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसेफ द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य के 141 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसी प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुचामन वृत्त में भी नए अधिकारी की तैनाती की गई है।

हजारी लाल खटाना होंगे कुचामन के नए वृताधिकारी 

राज्य सरकार द्वारा जारी तबादला आदेशों के तहत हजारी लाल खटाना को कुचामन के वृताधिकारी (DYSP) पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। खटाना इससे पहले उप पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (सीबी) डिस्कॉम अलवर के पद पर तैनात थे। 

- Advertisement -ishan

कुचामन में अब तक अपनी सेवाएं दे रहे वर्तमान DYSP मुकेश चौधरी का इस सूची में तबादला कर दिया गया है। राज्य सरकार ने उन्हें अब नई जिम्मेदारी सौंपते हुए सहायक कमांडेंट 9वीं बटालियन आरएसी, टोंक के पद पर नियुक्त किया है।

कुचामन पारीक समाज ने किया कथा व्यास आचार्य चंद्रशेखर महाराज का सम्मान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments