डीडवाना-कुचामन: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना की वार्षिक कार्ययोजना के संबंध में बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर अवधेश मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।


बैठक में जिला कलक्टर ने वार्षिक कार्ययोजना के अनुमोदन, प्रस्तावों के क्रियान्वयन, संपादन, पर्यवेक्षण, उपलब्ध धनराशि के त्वरित उपयोग, गुणवत्तापूर्ण परिसंपत्तियों के सृजन एवं नियंत्रण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थानीय पर्यटन से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु विशेष स्थानों को चिन्हित कर उनका विकास करवाने के निर्देश दिए। साथ ही नावां में बर्ड वॉच सेंटर को विकसित करने के निर्देश दिए। अन्य उपखंडों में भी विशेष स्थानों का विकास जैसे डीडवाना झील में चौपाटी बनाना एवं पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था सहित विकास कार्य करवाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने खेल विभाग को खेल स्टेडियम को बेहतर तरीके से तैयार करने, उद्योग विभाग को म्यूजियम बनाने तथा शिक्षा विभाग को राजकीय विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त पिंक टॉयलेट तैयार करवाने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु बजट का उपयोग करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवणराम जाखड़, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक हरेंद्रराम, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. भगत सिंह सहित सभी विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कुचामन सिटी: पशु-पक्षियों की सेवा में जुटे सामाजिक संगठन, कल निःशुल्क परिंडा वितरण कार्यक्रम






