Monday, May 25, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन जिले में ACE रामचंद्र राड़ ने किया पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण

डीडवाना-कुचामन जिले में ACE रामचंद्र राड़ ने किया पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामचंद्र राड़ द्वारा सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिले में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

सुबह 9 बजे से विभिन्न जल योजनाओं का निरीक्षण शुरू हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों से पेयजल आपूर्ति को लेकर जनसंवाद भी किया गया।

- विज्ञापन -image description

निरीक्षण के दौरान परियोजना वृत्त के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति की स्थिति, टैंकर व्यवस्था तथा जल स्रोतों की उपलब्धता की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता वृत्त डीडवाना-कुचामन, अधीक्षण अभियंता पीआईयू डीडवाना सहित संबंधित अधिशाषी अभियंता मौजूद रहे।

- Advertisement -ishan

इसके बाद शाम 5 बजे वृत्त कार्यालय डीडवाना-कुचामन में पेयजल व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित होगी। बैठक में संबंधित अधिकारी जल योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार 26 मई को नागौर जिले की विभिन्न जल योजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा तथा वहां भी पेयजल व्यवस्था को लेकर जनसंवाद और समीक्षा बैठक आयोजित होगी।

कुचामन में भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!