Sunday, May 17, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन जिले में भीषण गर्मी का अलर्ट, कलक्टर ने जारी की लू...

डीडवाना-कुचामन जिले में भीषण गर्मी का अलर्ट, कलक्टर ने जारी की लू से बचाव की एडवाइजरी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन के लिए लू (हीट वेव) एवं तापघात से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

- विज्ञापन -image description
image description

साथ ही फील्ड स्तर पर सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं विकसित एवं सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

- विज्ञापन -image description

जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने बताया कि जिले में आगामी दिनों में तापमान और गर्मी में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके मद्देनजर आमजन से अनुरोध है कि दोपहर के समय बिना आवश्यक कार्य के बाहर न निकलें तथा धूप से स्वयं का बचाव करें।

वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण आमजन लू की चपेट में आ सकते हैं। लू के प्रमुख लक्षणों में अत्यधिक प्यास लगना, शरीर का तापमान बढ़ना, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी एवं बेहोशी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सावधानी बरतना आवश्यक है।

- Advertisement -ishan

इन सावधानियों का रखें विशेष ध्यान :-

एडवाइजरी के अनुसार – आमजन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें, हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। साथ ही ओआरएस, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करने की सलाह दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। यदि किसी व्यक्ति को लू लगने की आशंका हो तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर लिटाकर ठंडे पानी की पट्टियां लगाएं तथा होश में होने पर पानी या ओआरएस पिलाएं। गंभीर स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपील की है कि तेज धूप में भारी कार्य करने से बचें, मादक पदार्थों का सेवन न करें तथा किसी को भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। उन्होंने कहा कि “सावधानी ही बचाव है” अतः सभी नागरिक इन निर्देशों का पालन कर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

कुचामन सिटी के नया बस स्टैंड पर शीतल जल मंदिर का शुभारंभ, पशु-पक्षियों के लिए भी की गई पानी की व्यवस्था

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!