कुचामन सिटी. भीषण गर्मी को देखते हुए जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट परिवार के सौजन्य से नया बस स्टैंड (कुचामन सिटी) पर “शीतल जल मंदिर” का शुभारंभ किया गया।


समिति अध्यक्ष नरेश जैन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में जगह-जगह पानी की व्यवस्था करें तथा पशु-पक्षियों के लिए परिंडे एवं बिलियों में पानी भरकर रखें ताकि उनका जीवन बचाया जा सके।

समिति सचिव जीव मित्र प्रदीप काला ने बताया कि समिति की ओर से पानी के परिंडे निःशुल्क दिए जा रहे हैं।
अपना घर आश्रम में भोजन सेवा :-
इसके अलावा समिति के तत्वावधान में जीव मित्र पुरुषोत्तम शेखराजका की प्रेरणा से सविता देवी पत्नी जीव मित्र महावीर प्रसाद बगड़िया, मुंबई के सौजन्य से अपना घर आश्रम में सभी प्रभुजी को सुबह एक समय का भोजन कराया गया। उनके सौजन्य से यह सेवा कार्य अपना घर आश्रम में लगातार 15 दिन तक जारी रहेगा।

बूड़सु रोड स्थित पौधों को टैंकरों से पानी पिलाया गया तथा गायों के पीने के लिए जगह-जगह बिलियों में पानी भरा गया।
इन सेवा कार्यों में समिति अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन, सचिव जीव मित्र प्रदीप काला, जीव मित्र सुरेश गौड़, जीव मित्र डॉ. प्रकाश टेलर, जीव मित्र अशोक दीपचंद काला, जीव मित्र गोपाल झवर, जीव मित्र संदीप पांड्या, जीव मित्र सुभाष गंगवाल, जीव मित्र राजेश अग्रवाल, जीव मित्र राजकुमार झांझरी खारड़िया, जीव मित्र पुरुषोत्तम शेखराजका, जीव मित्र जंबू पाटोदी, जीव मित्र निर्मल पांड्या, जीव मित्र मुरली गोयल, जीव मित्र शिंभू डालूका, जीव मित्र सुमित झांझरी, जीव मित्र निर्मल मंडावाला, गजेन्द्र शर्मा, कुशाल शर्मा एवं अर्जुन कड़वा ने सहयोग किया।
कुचामन सिटी: सुजानपुरा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ






