Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: महंगे डीजल से बढ़ी खेती की लागत, किसानों ने उठाई...

कुचामन सिटी: महंगे डीजल से बढ़ी खेती की लागत, किसानों ने उठाई कृषि डीजल राहत योजना की मांग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. देश का अन्नदाता इस समय खेती के सबसे महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। खेतों में जुताई-बुवाई का काम जोर पकड़ चुका है। इसी बीच डीजल के बढ़ते दामों ने किसानों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है।

- विज्ञापन -image description

खेती के सीजन में दिन-रात मेहनत कर रहे किसानों पर बढ़ती डीजल कीमतों ने नया आर्थिक बोझ डाल दिया है।

- विज्ञापन -image description

गांवों में इस समय जुताई और बुवाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। खेतों में ट्रैक्टर की गड़गड़ाहट के बीच किसान अब फसल से ज्यादा बढ़ते खर्च की चिंता करता नजर आ रहा है। तस्वीर में खेत में जुताई करते किसान की मेहनत साफ दिखाई दे रही है, लेकिन अब ट्रैक्टर चलाना भी किसानों के लिए महंगा साबित होने लगा है।

डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर खेती की लागत पर पड़ रहा है। जुताई, सिंचाई, बुवाई और फसल ढुलाई जैसे हर जरूरी काम में डीजल की जरूरत होती है, जिससे किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

- Advertisement -ishan

किसान नेता परसाराम बुगालिया ने कहा कि एक तरफ सरकार किसानों की आय बढ़ाने की बात करती है। वहीं दूसरी तरफ खेती में उपयोग होने वाला डीजल लगातार महंगा किया जा रहा है। इससे साफ है कि खेत में पसीना बहाने वाले अन्नदाता की परेशानियों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

कृषि डीजल राहत योजना लागू करने की मांग :-

उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही मौसम की मार, महंगे खाद-बीज और बिजली संकट से जूझ रहा है। ऐसे में डीजल के बढ़े दामों ने खेती को और अधिक घाटे का सौदा बना दिया है। उन्होंने सरकार से किसानों के लिए जल्द “कृषि डीजल राहत योजना” लागू करने की मांग की ताकि खेती में उपयोग होने वाले डीजल पर राहत मिल सके।

ग्रामीण किसानों का कहना है कि खेतों में मेहनत करने वाला किसान आज सबसे ज्यादा आर्थिक दबाव में है। यदि खेती की लागत इसी तरह बढ़ती रही तो इसका असर आने वाले समय में आम जनता की थाली तक दिखाई देगा।

कुचामन सिटी: खाकी बाबा मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments