Tuesday, May 19, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: नगर परिषद ने सड़क निर्माण कार्य पर कांग्रेस के आरोपों...

कुचामन सिटी: नगर परिषद ने सड़क निर्माण कार्य पर कांग्रेस के आरोपों को नकारा, कहा- कुछ लोगों की कुंठित मंशा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में पुराने बस स्टैण्ड क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद अब नगर परिषद की ओर से स्पष्टीकरण सामने आया है।

- विज्ञापन -image description
image description

निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत ने प्रेस नोट जारी कर सड़क निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की जांच की मांग उठाई थी।

- विज्ञापन -image description

खबर – कम्पनी का काम जनता के पैसे से करवा रही कुचामन नगर परिषद, कांग्रेस ने की सड़क निर्माण कार्यों की जाँच की मांग

इस पर नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया ने स्पष्टिकरण देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्णतः नियमानुसार एवं जनहित में करवाया जा रहा है।

- Advertisement -ishan

आयुक्त के अनुसार – पुराने बस स्टैण्ड चौक एवं गोलप्याऊ की तरफ जाने वाले मार्ग पर डिवाईडर के दोनों ओर सियाराम लॉज तक सड़क निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। पिछले 2-3 वर्षों से शहर में सीवरेज लाईन एवं पेयजल पाईप लाईन का कार्य चल रहा है, जिसके तहत चौड़ी सड़कों पर निर्धारित साईज में खुदाई कर पाईप डाले गए तथा बाद में उसी अनुसार मरम्मत कार्य करवाया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त मार्ग शहर का व्यस्ततम मार्ग है। जहां एल एण्ड टी कम्पनी द्वारा डामर पेच वर्क करवाया जाना प्रस्तावित था। लेकिन स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद डामर पेच कार्य नहीं करवाया गया तथा नगर परिषद में असन्तोष व्यक्त किया गया। इसके बाद तत्काल राहत के तौर पर नगर परिषद द्वारा वार्षिक दर संविदा के अंतर्गत सीमेन्ट पेच वर्क करवाए गए थे, ना कि पूर्ण सीमेन्ट सड़क निर्माण।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि एल एण्ड टी कम्पनी द्वारा चौड़ी सड़कों पर केवल मरम्मत कार्य ही किया जाता है, पूर्ण सड़क निर्माण नहीं।

50-50 लाख रुपए के विकास कार्य पैकेज के तहत हो रहा निर्माण :-

नगर परिषद के अनुसार जनप्रतिनिधियों की मांग पर शहर के प्रत्येक वार्ड में 50-50 लाख रुपए के सड़क, नाली एवं नाला मरम्मत व निर्माण कार्यों की निविदाएं जारी की गई थीं। इन्हीं कार्यों के अंतर्गत पुराने बस स्टैण्ड चौक एवं पुस्तकालय के सामने डिवाईडर के दोनों ओर सियाराम लॉज तक सड़क निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।

यह कार्य तकनीकी अधिकारियों की देखरेख में पूर्ण नियमानुसार किया जा रहा है तथा एल एण्ड टी कम्पनी द्वारा उक्त स्थान पर सड़क निर्माण प्रस्तावित नहीं था।

पेच वर्क की गारंटी अवधि केवल 6 माह बताई :-

आयुक्त ने कहा कि शिकायतकर्ताओं को यह जानकारी नहीं है कि पेच वर्क कार्यों की दोष निवारण अवधि केवल 6 माह होती है। संबंधित स्थान पर पेच वर्क कार्य वर्ष 2024 में करवाया गया था।

साथ ही यह भी बताया गया कि नगर परिषद बोर्ड का कार्यकाल 7 फरवरी 2026 को पूर्ण हो चुका है। ऐसे में बोर्ड प्रस्ताव लेकर कार्य करवाना संभव नहीं है।

कांग्रेस के लगाए आरोपों को बताया मनगढ़ंत :-

नगर परिषद की ओर से अवैध कार्य, पैरोकारों की रुचि, संदिग्ध भूमिका एवं डेढ़ माह से रास्ते बंद होने जैसे आरोपों को मनगढ़ंत बताया गया है। प्रशासन के अनुसार पुस्तकालय के सामने सड़क निर्माण कार्य केवल एक सप्ताह पूर्व ही शुरू किया गया है।

आयुक्त ने कहा कि कुछ लोग कुंठित मंशा से आमजनहित में किए जा रहे कार्यों पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, जबकि अब तक कार्यालय में किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। स्थानीय दुकानदारों एवं आमजन द्वारा सड़क निर्माण कार्य पर संतोष जताया गया है।

उन्होंने कहा कि शिकायत अपूर्ण तथ्यों एवं जानकारी के अभाव में की गई है। नगर परिषद ने प्रेस नोट में लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कार्य पूर्ण होने तक आमजन के दीर्घकालिक लाभ के लिए अल्प समय हेतु रास्ता अवरुद्ध किया गया है।

कुचामन में अलग ही खेल! एक पाइप बिछा रहा दूसरा उसे तोड़ रहा, फिर मरम्मत के नाम पर उड़ाया जा रहा पैसा

कुचामन सिटी: अवैध ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!