Saturday, May 23, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर स्काउट-गाइड ने दिया जल व...

कुचामन सिटी: अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर स्काउट-गाइड ने दिया जल व जीव संरक्षण का संदेश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड द्वारा संचालित कौशल विकास शिविर में स्थानीय बालचर संघ कुचामन सिटी के तत्वावधान में  अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

शिविर में दैनिक समय विभाग चक्र अनुसार प्रशिक्षण गतिविधियों के साथ जैव विविधता संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर स्थानीय बालचर संघ के सचिव रामेश्वर भाकर ने जैव विविधता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संभागियों को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल बचत एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षक रामस्वरूप चौधरी के निर्देशन में स्काउट-गाइड ने स्थानीय बालचर संघ भवन परिसर एवं आसपास सफाई अभियान चलाया तथा पौधों में पानी दिया। साथ ही पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए एवं संघ द्वारा संचालित जल मंदिर में राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था की गई।

- Advertisement -ishan

शिविर के दौरान स्काउट-गाइड द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें जैव विविधता संरक्षण, जल बचाने एवं जीवों की रक्षा का संदेश दिया गया। रैली के समापन पर स्काउट-गाइड को अल्पाहार करवाया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षक दल मोहनलाल, दीपिका, सुनीता सोनी, मंजू देवी जाट एवं अनीता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: दीपपुरा की दलित बस्ती के पेयजल संकट पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को पिलाया पानी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!