कुचामन सिटी. अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के तहत कुचामन सिटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.3 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ बरामद कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन ज्ञानचन्द्र यादव (आईपीएस) ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन विमल सिंह के निर्देशन तथा वृताधिकारी कुचामन सिटी मुकेश चौधरी एवं थानाधिकारी सतपाल सिंह के सुपरविजन में उप निरीक्षक महावीर प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया आरोपी
पुलिस के अनुसार – 29 मई 2026 को बुडसू रोड, सरहद जसराना के पास नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल को रुकवाकर जांच की गई। तलाशी के दौरान चालक मनोज कुमार कुमावत के पास से 6.3 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ एवं मोटरसाइकिल जब्त कर ली।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र मगनीराम कुमावत (23 वर्ष) निवासी खातियों का मोहल्ला (कुचामन सिटी) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार्रवाई में उप निरीक्षक महावीर प्रसाद, एएसआई जीवराज सिंह, कांस्टेबल कमलेश मीणा, सुरेन्द्र सिंह, सुनिल बेड़ा, राजेन्द्र सिंह, बनवारी लाल, देवीलाल एवं अजय कुमार सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।






