Wednesday, April 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ, आमजन को मिलेगी...

कुचामन सिटी में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ, आमजन को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भव्य शुभारंभ आज मंगली देवी स्कूल न्यू कॉलोनी कुचामन सिटी में सम्पन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री (राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग) विजय सिंह चौधरी ने फीता काटकर एवं पट्टिका का अनावरण कर आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया।

- विज्ञापन -image description

अपने उद्बोधन में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर जैसे केंद्र आम नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध कराएंगे, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।

इस अवसर पर कुचामन शहर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सौगात मिलने पर मंत्री विजय सिंह चौधरी के साथ-साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में सुरेश शिखवाल (निवर्तमान सभापति, नगर परिषद कुचामन सिटी), राधेश्याम गट्टानी (पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका कुचामन सिटी), राजेंद्र कुमावत (भाजपा नेता), छीतरमल कुमावत (पार्षद), नरसीराम कुमावत (पार्षद), भागीरथ कुमावत (पार्षद), तुलसीराम कुमावत (पार्षद), मुन्ना अग्रवाल (पार्षद प्रतिनिधि), अयूब शेख, पार्षद मनोज अग्रवाल, नानजी जोशी, सरवन सोनी (पार्षद प्रतिनिधि), जसराज खुड़ीवाल, सुशील काबरा, किशन गुर्जर, ओम प्रकाश सेन, कमल राजोरिया, नंदकिशोर बिरला, गोपाल लड्ढा, सुरेश झंवर, आनंद व्यास, सुनील माथुर, किशन लाल छापरवाल, मोहनलाल बारवाल, रामकिशन माली, सुरेश कुमावत सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नावां में विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई का आरोप – हत्या कर फंदे से लटकाया

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!