Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: नालंदा पब्लिक स्कूल में 10वीं बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों का...

कुचामन सिटी: नालंदा पब्लिक स्कूल में 10वीं बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 100% रहा परिणाम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन शहर के डीडवाना रोड स्थित नालंदा पब्लिक स्कूल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर मंगलवार को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने होनहार छात्र-छात्राओं का साफा, माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

- विज्ञापन -image description

विद्यालय की प्रधानाचार्या ललिता वर्मा ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में देशना शर्मा (96%) ने प्रथम, चंद्रकांता कुमावत (94.17%) ने द्वितीय तथा लक्ष्मी प्रजापत (94%) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 15 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय की कक्षा 8वीं एवं 5वीं बोर्ड का परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा है। कार्यक्रम में निदेशक बंशीलाल कांसोटिया, वाइस प्रिंसिपल सुशील अग्रवाल एवं ममता जांगिड़ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर निदेशक बंशीलाल कांसोटिया ने कहा कि अनुशासन, संस्कार और निरंतर मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है तथा जीवन में कोई शॉर्टकट नहीं होता।

वहीं प्रधानाचार्या ललिता वर्मा ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अंत में वाइस प्रिंसिपल सुशील अग्रवाल व ममता जांगिड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

डीडवाना-कुचामन को मिला नया कलक्टर, अवधेश मीणा की नियुक्ति

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments