Thursday, April 23, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में 40 डिग्री पर पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने और बढ़ोतरी...

कुचामन में 40 डिग्री पर पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने और बढ़ोतरी की दी चेतावनी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन में इन दिनों भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

दोपहर के समय बाजारों में भीड़भाड़ कम नजर आ रही है और लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

- विज्ञापन -image description

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कें सूनी दिखाई देती हैं। वहीं रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे रात में भी गर्मी का एहसास बना हुआ है।

गर्मी का असर केवल इंसानों तक सीमित नहीं है  बल्कि आवारा पशु-पक्षी भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में जीव सेवा से जुड़े लोग इन बेजुबान जीवों के लिए पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

- Advertisement -ishan

मौसम विभाग जयपुर की चेतावनी : –

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक है।

आगामी 4 से 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। साथ ही, उत्तरी राजस्थान में 23 से 25 अप्रैल के बीच कहीं-कहीं हीटवेव (लू) चलने की संभावना जताई गई है।

नावां: एसडीएम कार्यालय के सामने होगा पुतले का दाह संस्कार, मारोठ में युवक पर हुए हमले का विरोध जारी

कुचामन में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!