नावां सिटी. क्षेत्रवासियों द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को गौ माता के संरक्षण एवं सम्मान से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा गया है।


यह ज्ञापन स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के माध्यम से जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में नागरिकों ने गौ माता को “राज्य माता” घोषित करने तथा प्रदेश में गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय सनातन संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जीवन की आधारशिला हैं तथा कृषि, दुग्ध उत्पादन, जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वर्तमान समय में कई स्थानों पर गौ तस्करी, गौ हत्या और उपेक्षा के मामले सामने आ रहे हैं जो समाज की धार्मिक भावनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के विरुद्ध हैं। इसलिए प्रदेश में गौ रक्षा, संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस नीति बनाने की आवश्यकता है।

क्षेत्रवासियों ने मांग की कि गौ तस्करी और गौ माता पर होने वाले अत्याचारों को संज्ञेय अपराध घोषित कर दोषियों को कठोर दंड दिया जाए। साथ ही राज्य में गौशालाओं के विकास के लिए पर्याप्त अनुदान और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, जिससे गौवंश की बेहतर देखभाल हो सके।
कुचामन सिटी रेलवे स्टेशन से बढ़ी कनेक्टिविटी, जोधपुर-मऊ ट्रेन हुई नियमित






