Saturday, May 23, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में घरेलू गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 6 दुकानों से...

कुचामन सिटी में घरेलू गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 6 दुकानों से 49 सिलेंडर जब्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. गैस सिलेंडर की कमी के कारण घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और व्यावसायिक उपयोग की शिकायतों पर शनिवार को प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की।

- विज्ञापन -image description
image description

जिला कलक्टर महेन्द्र खड़गावत के निर्देश पर राजस्व विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा पुलिस की टीम ने होटल, मिठाई और फास्टफूड दुकानों पर जांच अभियान चलाया।

- विज्ञापन -image description

अभियान के दौरान टीम ने अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे 49 कमर्शियल व घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।

प्रवर्तन निरीक्षक उपेन्द्र ढाका ने बताया कि जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है। साथ ही दुकानदारों को गैस के स्थान पर अन्य वैकल्पिक संसाधनों का उपयोग करने की समझाइश भी दी गई।

- Advertisement -ishan

टीम ने अरोड़ा कचोरी, जोधपुर मिष्ठान, भगवती, सालासर सहित कुल 6 दुकानों से गैस सिलेंडर जब्त किए। इसके अलावा करीब एक दर्जन दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गई।

प्रवर्तन निरीक्षक उपेन्द्र ढाका ने बताया कि घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आम लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

इस कार्रवाई में दीपक कुल्हर, रामलाल जाट, वीरेन्द्र सिंह, मनीष गुर्जर सहित कुचामन पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कुचामन सिटी रेलवे स्टेशन से बढ़ी कनेक्टिविटी, जोधपुर-मऊ ट्रेन हुई नियमित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!