Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: प्रतियोगिताओं में विजेता रहे पदमपुरा के विद्यार्थियों का जिला स्तर...

कुचामन सिटी: प्रतियोगिताओं में विजेता रहे पदमपुरा के विद्यार्थियों का जिला स्तर पर सम्मान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 के अन्तर्गत जिला परिवहन कार्यालय द्वारा ब्लॉक स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को दिनांक 03 फरवरी को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधीश द्वारा सम्मानित किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यह कार्यक्रम जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पदमपुरा के तीन विद्यार्थियों को भी सम्मान मिला।

- विज्ञापन -image description

विद्यालय के प्रभारी शिक्षक जेताराम, वरिष्ठ अध्यापक ने बताया कि कुचामन ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में आराधना पुत्री राजू राणा ने प्रथम और राकेश गुर्जर पुत्र रामेश्वरलाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में कृष्णा प्रजापत पुत्र अणदा राम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। माता-पिता को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए पत्र लेखन प्रतियोगिता में राकेश गुर्जर पुत्र रामेश्वरलाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

- Advertisement -ishan

संस्था प्रधान धनेश कुमार शर्मा के अनुसार विद्यालय स्तर पर शैक्षिक गतिविधियों के साथ विभिन्न सह-शैक्षिक गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को भाग लेने हेतु तैयार किया जाता है। जिस कारण विद्यार्थियों की प्रतिभा बहुआयामी रूप से निखरती है।

इस अवसर पर प्राध्यापक महेश चन्द्र आर्य, गोपाल लाल, शारदा लोरा, वरिष्ठ अध्यापक रामेश्वरलाल, हिमांशु राष्ट्रकूट, सुमन, अध्यापक राजेन्द्र सिंह चौधरी, पांचू राम, जितेन्द्र सिंह राठौड़, संध्या गौड़, शबीना खान, कृष्णा मीणा, प्रमोद कुमार शर्मा (शारीरिक शिक्षक), संजु कुमारी, बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक पायल राठौड़, वरिष्ठ सहायक मनीष कुमावत, कनिष्ठ सहायक निहाल गावड़िया, पंचायत शिक्षक गोविन्द राम, भींवाराम और सम्पत सोलंकी ने ग्रामवासियों के साथ विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।

कुचामन सिटी: सूफी संत बाबा हैदर अली का 142वां सालाना उर्स 5 फरवरी से

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments