कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल कुचामन इकाई के सदस्यों द्वारा सामाजिक सरोकारों की अनूठी मिसाल पेश करते हुए वैवाहिक वर्षगांठ सेवा कार्यों के साथ मनाई गई।


“सबकी सेवा, सबको प्यार – जियो और जीने दो” के उद्देश्य को लेकर संस्था वर्षों से गोसेवा, अपना घर सेवा, अन्नपूर्णा रसोई एवं कच्ची बस्ती के जरूरतमंदों को भोजन कराने जैसे कार्य करती आ रही है।

इसी कड़ी में वीर तेजकुमार-वीरा शकुंतला बड़जात्या ने अपनी शादी के 50वें बसंत की शुरुआत तथा वीर सोहनलाल-वीरा शारदा वर्मा ने अपनी शादी के 48 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “अपना घर” में सेवा कार्य किया। दोनों दंपतियों ने बीमार, लाचार और असहाय प्रभुजनों को भोजन एवं मुंह मीठा करवाया। इसके बाद आपस में माला पहनकर वैवाहिक वर्षगांठ सादगी और सेवा भाव के साथ मनाई।
इस अवसर पर वीर रामावतार गोयल, वीर अजित पहाड़िया, वीर सुरेश कुमार जैन, वीर अशोक अजमेरा, वीर सुरेंद्र सिंह दिपपुरा, वीरा सरोज, वीरा मंजु, वीरा सुनीता गंगवाल, वीरा सरला खटोड़, वीरा कल्पना, वीरा रीतु बंसल, श्रीमती सुशीला पहाड़िया, राजकुमारी जैन, पार्वती, पतासी, ओम कंवर, रवि सोनी एवं सम्यक जैन उपस्थित रहे। सभी ने दंपतियों का तिलक, माला एवं साफा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया।

कार्यक्रम के अंत में वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं सेवादारों की सराहनीय सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
कुचामन सिटी: बार काउंसिल चुनाव को लेकर भुवनेश शर्मा ने जनसंपर्क कर समर्थन मांगा






