Homeक्राइम न्यूजडीडवाना-कुचामन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग ठगी गैंग...

डीडवाना-कुचामन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग ठगी गैंग के तीन मुख्य सरगना गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली संगठित गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description

यह कार्रवाई ऋचा तोमर (आई.पी.एस.), पुलिस अधीक्षक, डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में की गई।

- विज्ञापन -image description

पुलिस के अनुसार – पूर्व में गच्छीपुरा थाने पर ऑनलाइन गेमिंग से साइबर ठगी के संबंध में प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था तथा एक बालक को निरुद्ध किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया और वृताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन में सुमन बुन्देला, थानाधिकारी परबतसर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान गिरोह के मास्टरमाइंड अमित कुमार खीचड़ निवासी छोटी खाटू, संदीप उर्फ चिंकू खाती निवासी छोटी खाटू और सौरभ निवासी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -ishan

आरोपियों के कब्जे से 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (आईफोन सहित महंगे मोबाइल) और एक लैपटॉप जब्त किया गया है। इससे पहले 9 फरवरी 2026 को ग्राम झलागमिलया में कार्रवाई के दौरान तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर 44 मोबाइल, 1 टैबलेट, 9 लैपटॉप, 82 एटीएम कार्ड, 2 बायोमेट्रिक मशीन, 5 सिम कार्ड, 22 बैंक पासबुक और 6 चेकबुक बरामद किए गए थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अज्ञात व्यक्तियों को पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते खुलवाते थे और उन खातों के माध्यम से ऑनलाइन साइबर फ्रॉड की राशि जमा व निकासी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

कुचामन सिटी में अतिक्रमण पर कार्रवाई: बस स्टैंड से हटाए ठेले, बनाए चालान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments