कुचामन स्वर्णकार समाज की ओर से सोमवार को कुचामन उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मकराना तहसील में 28 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि को हुई बड़ी चोरी की घटना का उल्लेख किया गया।


जानकारी के अनुसार मकराना में स्वर्णकार व्यवसायी अजमेर ज्वैलर्स की दुकान से करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। इस संबंध में मकराना थाने में 29 जनवरी 2026 को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने से स्वर्णकार समाज में भय एवं रोष व्याप्त है।

स्वर्णकार समाज ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की कि चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा किया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
इस दौरान मोहनलाल मायच, जिला उपाध्यक्ष नवलकिशोर कठातला, कैलाश खजवानिया, तहसील अध्यक्ष महावीर तोशावड़, समाज अध्यक्ष कैलाश धूपड़, रोहित सहदेव, कमल सहदेव, पुखराज मरियन्डया, संजय सहदेव, लोकेश सहदेव, लक्की धूपड़, नंदकिशोर कड़ेल सहित स्वर्णकार समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

मकराना: आधे घंटे में बदमाश प्लास्टिक के कट्टों में दो करोड़ के आभूषण भरकर फरार






