Wednesday, June 10, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: बालाजी विहार कॉलोनी में कल सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं...

कुचामन सिटी: बालाजी विहार कॉलोनी में कल सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. बालाजी विहार कॉलोनी में जनवरी 2023 से आपसी सौहार्द, भाईचारा, सहकार और स्वच्छता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला सामूहिक हनुमान चालीसा का पांच पाठ निरंतर जारी है।

- विज्ञापन -image description
image description

इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार 3 जनवरी 2026 (पूर्णिमा) को सायं 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भव्य हनुमान चालीसा पाठ एवं संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में भारतीय संगीत सदन, कुचामन सिटी से जुड़े संगीतज्ञों द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन में हिरानी गौशाला के संत सुदर्शन, बरवाला पीठ के संत बालक दास, बिलासी दास बगीची के संत भगवानदास, रघुनाथ मंदिर के महंत रामनारायण आचार्य तथा नली के बालाजी के पुजारी सत्यनारायण स्वामी का सानिध्य प्राप्त होगा।

यह संपूर्ण कार्यक्रम संगीतज्ञ विनोद आचार्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -ishan

इसके साथ ही 3 जनवरी 2026 को प्रातः 6:30 बजे बालाजी विहार कॉलोनी में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रभात फेरी का भी आयोजन किया जाएगा।

कुचामन के कराटे खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में रचा इतिहास, 7 में 7 पदक जीतकर लहराया परचम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!