कुचामन शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा, उल्लास और सेवा भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया।


पर्व के अवसर पर शहरभर में दान-पुण्य का दौर चलता रहा और लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किया।

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नागरिकों ने पशुओं को चारा व गुड़ की लापसी खिलाई। इसी क्रम में कुचामन शहर की पुरानी धान मंडी में दुकानदारों ने आपसी सहयोग से विभिन्न अनाजों से बनी लगभग पांच क्विंटल गुड़ की खिचड़ी तैयार की। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर गोवंश को खिचड़ी खिलाई गई।
इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।






