Monday, April 13, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान, भाजपा की...

कुचामन सिटी: जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान, भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी नावां विधानसभा की संगठनात्मक बैठक आज कुचामन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने की।

- विज्ञापन -image description
image description

बैठक में राजस्थान सरकार के देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर नावां विधायक एवं राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी, सुरेश सिखवाल सभापति नगर परिषद कुचामन सिटी, जिला महामंत्री देवीलाल दादरवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश गुर्जर, सुनील चौधरी, जिला मंत्री अरुण रिनवा, आईटी संयोजक पूजा कुमावत, मीडिया जिला प्रभारी मूलचंद बागड़ा, राकेशेंद्र ओझा, मंडल अध्यक्ष कुचामन शहर बाबूलाल कुमावत, कुचामन ग्रामीण भवानी सिंह चावंडिया, नावां शहर प्रकाश योगी, नावां ग्रामीण पवन शर्मा, मारोठ चुन्नीलाल माली, चितावा प्रदीप यादव सहित जिला पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -ishan

बैठक के दौरान ओमप्रकाश भड़ाना ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाए।

जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि अनुशासित और सक्रिय संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी ने संगठन और सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कुचामन पहुंचे राज्य मंत्री ओमप्रकाश भडाणा, देवनारायण योजनाओं की समीक्षा व समाज से संवाद

कुचामन सिटी: प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने संगठनों से की बजट-पूर्व चर्चा, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!