Sunday, May 3, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत, देर रात कंबल...

कुचामन सिटी: कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत, देर रात कंबल वितरण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. कड़ाके की ठंड और शीत लहर के बीच जीव दया सेवा समिति परिवार द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए देर रात 11 बजे खुले में सो रहे अति-जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही स्ट्रीट डॉग्स को टोस्ट खिलाकर जीव-दया का संदेश दिया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

समिति अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन ने कहा कि जीवन अनिश्चित है। ऐसे में सेवा कार्य निरंतर करते रहना चाहिए। सेवा से मन को संतोष मिलता है और जरूरतमंदों की दुआओं से घर-परिवार में सुख-शांति आती है।

- विज्ञापन -image description

रेलवे स्टेशन, पुराने बस स्टैंड और सब्जी मंडी क्षेत्र में सो रहे जरूरतमंदों को कंबल मिलने से उन्हें ठंड से राहत मिली। कंबल पाकर सभी ने समिति का आभार जताते हुए दिल से दुआएं दीं।

इस सेवा कार्य में समिति अध्यक्ष नरेश जैन, सचिव जीव मित्र प्रदीप काला, जीव मित्र पंकज काला, जीव मित्र गोपाल लाल झवर और जीव मित्र राजेश अग्रवाल का सराहनीय सहयोग रहा।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी में रविवार को 38वां निःशुल्क हड्डी रोग शिविर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!