Wednesday, February 11, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: 38वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 67 मरीज हुए...

कुचामन सिटी: 38वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 67 मरीज हुए लाभान्वित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में स्व. गुणमाला देवी कमलकुमार जैन पाण्ड्या की स्मृति में 38वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह शिविर अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक सम्पन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description

शिविर में हड्डी, जोड़ों, लिगामेंट तथा घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर का शुभारंभ संयोजक वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, अध्यक्ष वीर नरेश कुमार जैन एवं डॉ. जितेश जैन द्वारा किया गया।

वीर सदीप जैन एवं वीर तेजकुमार बड़जात्या ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुचामन शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुल 67 मरीजों ने निःशुल्क परामर्श का लाभ लिया। इस दौरान 26 एक्स-रे तथा 14 रक्त संबंधी जांचें भी निःशुल्क की गईं।

- Advertisement -ishan

संस्था सचिव अजित पहाड़िया एवं रामावतार गोयल ने बताया कि महानगर के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक की सेवाएं कुचामन में उपलब्ध होने पर आमजन ने संस्था के सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

शिविर के सफल आयोजन में राजेश अग्रवाल, बोडू कुमावत, जितेंद्र, कंचन चौधरी एवं सुरजीत वैष्णव का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी सहयोगियों व चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!