Homeकुचामनसिटीकुचामन में बार काउंसिल राजस्थान चुनाव की प्रत्याशी आरजू खान ने किया...

कुचामन में बार काउंसिल राजस्थान चुनाव की प्रत्याशी आरजू खान ने किया चुनाव प्रचार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अधिवक्ताओं की सर्वोच्च संस्था राजस्थान राज्य बार काउंसिल के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। आगामी चुनाव में जयपुर बार से जुड़ी अधिवक्ता आरजू खान ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की है।

- विज्ञापन -image description

चुनाव प्रचार के अंतर्गत आज प्रत्याशी आरजू खान ने कुचामन न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान करने तथा प्रथम वरीयता का मत प्रदान करने का आग्रह किया।

- विज्ञापन -image description

आरजू खान ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उन्हें चुना जाता है तो वे अधिवक्ताओं के अधिकारों, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं के हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगे।

इस अवसर पर परबतसर बार संघ के अध्यक्ष अनिल जोशी, कुचामन बार संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

नावां पुलिस ने 28 किलो से ज्यादा अवैध गांजा पकड़ा, कुचामन व छत्तीसगढ़ के रहने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments