Wednesday, April 29, 2026
Homeनावां शहरनावां: चिकित्सालय के लिए राजास में भूमि आवंटन का मुस्लिम समाज ने...

नावां: चिकित्सालय के लिए राजास में भूमि आवंटन का मुस्लिम समाज ने किया विरोध, SDM के नाम सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के उपखंड कार्यालय में शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल को ज्ञापन देकर चिकित्सालय भवन राजास में नहीं बनवाकर नावां शहर में ही बनवाने हेतु भूमि आवंटन करवाने की मांग की।

- विज्ञापन -image description
image description

सदर मोहम्मद रसीद सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम राजास में जहां चिकित्सालय हेतु भूमि आवंटन किया गया है वह शहर से लगभग आठ किलोमीटर दूर है। आमजन के  उपचार के लिए इतनी दूर जाना भारी परेशानी का कारण बन सकता है।

- विज्ञापन -image description

लोगों ने राजास में भूमि आवंटन का विरोध करते हुए शहर के भीतर ही चिकित्सालय भवन हेतु भूमि आवंटन करने की मांग की। इसके साथ ही लोगों ने मांग करी कि लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम को स्टेडियम ही रखा जाए और किसी अन्य भूमि पर चिकित्सालय बनाया जाए। स्टेडियम में ट्रैक व लाइट लगाकर विकास कार्य करवाए जाने चाहिए।

इस अवसर पर सदर सहित लुकमान शाह, हारून, रोशन अली, राजू सैयद, इमरान अली, सदीक मनिहार, इरफान अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -ishan

नावां में भाजपा कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई

नावां: मिक्सर मशीन से लेकर पिकअप गाड़ियों की चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, शातिर आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!