Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: काबरा परिवार ने जवाहर राजकीय विद्यालय की छत मरम्मत हेतु...

कुचामन सिटी: काबरा परिवार ने जवाहर राजकीय विद्यालय की छत मरम्मत हेतु किया सहयोग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जयपुर से आए स्वर्गीय सेठ सदासुख काबरा के परिवारजनों ने जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विकास में एक बार फिर अनुकरणीय योगदान दिया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान काबरा परिवार द्वारा विद्यालय के पाँच कमरों की छत मरम्मत के लिए लगभग 70 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में श्रीकृष्ण कुमार काबरा, आशीष काबरा, सरिता काबरा तथा काबरा परिवार की विदेशी बहू ऑस्ट्रेलिया से आई बेनी लप्पी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1935 में स्वर्गीय सेठ सदासुख काबरा ने 60 हजार रुपए की राशि देकर इसी विद्यालय भवन का निर्माण कराया था। उसी ऐतिहासिक भवन के संरक्षण की दिशा में यह सहयोग सराहनीय बताया गया।

- Advertisement -ishan

विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण

इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की ज्ञानोपयोगी पुस्तकें भी वितरित की गईं। सरिता काबरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर परिश्रम और शांत मन से मेहनत करना आवश्यक है, तभी उपलब्धियाँ स्वतः मिलती हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय की आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।

आशीष काबरा ने विद्यार्थियों को करियर में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत और लक्ष्य निर्धारण के टिप्स बताए। कुचामन विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा ने कुचामन प्रवासियों द्वारा छात्राओं की शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए मंजू चौधरी ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

डॉ. भंवरलाल गुगड़ ने काबरा परिवार, उनकी विदेशी बहू बेनी लप्पी एवं आशीष काबरा का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रवासी कुचामनवासियों से सतत संपर्क में रहकर विद्यार्थियों के हित में कार्य करते रहेंगे। बेनी लप्पी विद्यार्थियों से संवाद कर अत्यंत प्रसन्न नजर आईं, वहीं छात्राएँ भी विदेशी अतिथि से मिलकर उत्साहित दिखीं।

इस अवसर पर उप प्राचार्य हाकीम अली खान, डॉ. भंवरलाल गुगड़, सीमा मेहरोलिया, मोनिका चौधरी, व्याख्याता मीनाक्षी राठौड़, मंजू कुमावत, मनोरमा व्यास, सुषमा राजावत, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नवरतन बुनकर, राजेश चौधरी, जाकिर हुसैन, ऐजाज खान, नरेश राव, रोहित, हंसा चौहान सहित संपूर्ण विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments