Wednesday, April 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धा व सम्मान...

कुचामन में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर के डीडवाना रोड स्थित किसान सर्किल पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश व समाज की खुशहाली की कामना की।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम के दौरान किसान सर्किल पर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके किसान हितैषी विचारों, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन को याद किया।

- विज्ञापन -image description

कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों के अधिकारों और कल्याण के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को सही दिशा दिखाते हैं।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच भागीरथ गांवड़िया, पूर्व उपसभापति हेमराज चावला, नोला राम महला, ज्ञानाराम काव्या, दुलाराम कड़वासरा, रामेश्वर पावड़िया, झाबर कसवा, पार्षद अयूब तेली, मोहन नेतड़, भंवर गोदारा, दिनेश चौधरी, महिपाल सिंह, कुंदनराम गांवड़िया, पंच परसराम, मुकेश झाझड़ा, मुनाराम महला, चूनाराम कांटीया, ईश्वर साहू, गुलहसन खान, शेर खान, भंवर अली खान, आनंद नेहरा, दिनेश सिंह, रतन टांडी, रामेश्वर साहू, मोनू बागवान, भूराराम शेषमा, बुद्धराम, डॉ. सुशील शर्मा, खेताराम बुगालिया, पार्षद सुभाष पावड़िया, अर्जुन भींचर, सलाराम जाट, राजू बुगालिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: फूड लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन कैंप का होगा आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!