डीडवाना पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और प्रभावी सफलता प्राप्त हुई है। इस अभियान में 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।


पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और वृताधिकारी लाडनूं जेठू सिंह के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन में डीएसटी डीडवाना-कुचामन की विशेष भूमिका रही।

जानकारी के अनुसार – डीएसटी प्रभारी सउनि जीवराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने 24 दिसंबर 2025 को कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपए के इनामी अपराधी अब्दुल हकीम पुत्र राशीद खान निवासी शेरानी आबाद, पुलिस थाना खुनखना को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार आरोपी अब्दुल हकीम पर सीकर पुलिस द्वारा 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। कार्रवाई के बाद आरोपी को सीकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने 39 लाख के मोबाइल बरामद किए, अब तक 567 मोबाइल मालिकों को लौटाए






