Wednesday, April 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में पेंशनर्स समाज द्वारा नेत्र जांच शिविर आयोजित, 35 मरीजों...

कुचामन सिटी में पेंशनर्स समाज द्वारा नेत्र जांच शिविर आयोजित, 35 मरीजों की जांच

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पेंशनर्स समाज उपशाखा कुचामन सिटी के तत्वावधान में एएसजी आई हॉस्पिटल (सीकर) के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अमित शर्मा द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

शिविर में सहयोगी नरेंद्र सिंह, पवन सोनी एवं धर्मपाल सैनी ने भी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान कुल 35 मरीजों की आंखों की जांच की गई।

- विज्ञापन -image description

जांच उपरांत राजस्थान सरकार की RGHS योजना एवं चिरंजीवी योजना के अंतर्गत 5 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया। चयनित रोगियों को मुख्य अस्पताल सीकर में नेत्र ऑपरेशन के लिए प्रस्थान कराया गया। ऑपरेशन हेतु चिन्हित रोगियों में भंवरसिंह, शमशेर खां, सूरजमल, केशरदेवी एवं रामसिंह शामिल हैं।

पेंशनर्स समाज उपशाखा कुचामन सिटी के अध्यक्ष जीवन सिंह राठौड़ ने बताया कि सीकर से आए नेत्र विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच संतोषजनक एवं व्यवस्थित ढंग से की गई।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर हुक्मराज कुमावत, नंदकिशोर टेलर, सुरेश कुमार गौड़, गिरिराज, प्रकाशचंद मेहरड़ा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।

ऊर्जा लेखा कर्मचारी संगठन की डीडवाना-कुचामन वृत कार्यकारिणी का पुनर्गठन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!