कुचामन सिटी. माहेश्वरी युवा संगठन के आगामी त्रैवार्षिक सत्र 2026-2028 के लिए पदाधिकारियों का चयन साधारण सभा में सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।


सभा में सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से निम्न पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया –

- अंकित सारड़ा – अध्यक्ष
- सूरज भट्टड़ – सचिव
- श्रीनिधि बिरला – कोषाध्यक्ष
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए संगठन के समस्त सदस्यगण साधुवाद के पात्र हैं। सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी समाज सेवा, युवा सशक्तिकरण तथा सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से संगठन को नई दिशा और ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी।






