Friday, May 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: थाईलैंड से लौटी शोभा गावड़िया का भव्य स्वागत, एशिया-ओशिनिया चैंपियनशिप...

कुचामन सिटी: थाईलैंड से लौटी शोभा गावड़िया का भव्य स्वागत, एशिया-ओशिनिया चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित एशिया-ओशिनिया ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 2025 में -60 किलोग्राम सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीतने वाली कुचामन क्षेत्र की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शोभा गावड़िया (जसराना) बुधवार को जब भारत लौटीं, तो कुचामन बस स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

ग्रामीणों, युवाओं, खेल प्रेमियों और परिजनों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण से उनका अभिनंदन किया।

- विज्ञापन -image description

चुलालोंगकोर्न यूनिवर्सिटी बैंकॉक में हुए कठिन मुकाबलों में शोभा ने अपनी तकनीक और धैर्य से तिरंगा ऊँचा किया तथा नागौर, डीडवाना कुचामन और राजस्थान का मान बढ़ाया।

शोभा के बस स्टेशन पर पहुंचते ही युवाओं ने उन्हें कंधों पर उठाकर स्वागत किया और महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया।

- Advertisement -ishan

जसराना, उगरपुरा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और माहौल उत्सव में बदल गया।

शोभा के परिवार की खुशी देखते ही बन रही थी। उनके पिता लच्छाराम गावड़िया, माता सोनी देवी, भाई कृष्ण गावड़िया तथा बहनें सरोज, सुमन, मंजू, रेखा, मनोज, बसंती, कमला, पूजा ने भावुक होकर स्वागत किया।

पिता लच्छाराम ने कहा कि शोभा की यह उपलब्धि जिले और राजस्थान के लिए गर्व है, ग्रामीण प्रतिभा भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक सकती है।

स्वागत समारोह में आस्था कॉलेज निदेशक भूराराम शेषमा, राउमावि उगरपुरा के शारीरिक शिक्षक बाबूराम विश्नोई, सत्य प्रकाश शर्मा, डॉ. ईश्वर बेड़ा, नरेंद्र कुमावत, भुवानाराम, भागीरथ गावड़िया, दानाराम राठी, पुसाराम थोरी, गणेश शेषमा, रतन टांडी, दयाल शेषमा, कैप्टन के.एल. कुमावत सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। परिजन एवं शुभचिंतक गोपाल ज्याणी, नारायण राम, मदन लाल, सोहनलाल, मुकेश बुगालिया भी सम्मान में उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक खेती, बीआईएस क्लब उगरपुरा का एक्सपोज़र विज़िट सम्पन्न

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!